IMG 07062022 113514 800 x 400 pixel
IMG 07062022 113514 800 x 400 pixel

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद लॉरेंस बिस्नोई पुलिस के रडार पर है। इसके साथ ही सबका ध्यान सलमान खान (Salman Khan) की तरफ भी गया है। दरअसल लॉरेंस पहले सलमान खान को मारने की धमकी दे चुका है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। लॉरेंस ने पहले सलमान को मारने की प्लानिंग की थी।

उनके मुंबई स्थित घर की रेकी भी करवाई थी। उस वक्त हत्या का प्लान सक्सेसफुल नहीं आ पाया। अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि लॉरेंस ने सलमान खान को मारने के लिए क्या योजना बनाई थी। लॉरेंस ने पुलिस इंटेरोगेशन में खुलासा किया था।

हत्या के लिए भेजा था गैंगस्टर

बिश्नोई समाज काले हिरण में धार्मिक आस्था रखता है। ब्लैकबक केस में सलमान खान का नाम आने के बाद बिश्नोई समाज की सलमान खान से नाराजगी की खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मरवाने की कोशिश कर चुका है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने 2021 की पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से सलमान खान की हत्या के लिए कहा था। उसके ऑर्डर नेहरा मुंबई गया था और बांद्रा में सलमान खान के घर की रेकी की थी।

नेहरा उस वक्त एक पिस्टल लेकर गया था। उसे दूर से सलमान खान का क्लीयर शॉट नहीं मिल पाया था। इसके बाद लॉरेंस ने आरके स्प्रिंग राइफल ऑर्डर की थी। यह राइफल नेहरा के गांव में रहने वाले दिनेश फौजी के जरिये ऑर्डर की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस ने इसके लिए साथी अनिल पांड्या को 3-4 लाख रुपये दिए थे। राइफल दिनेश फौजी के पास रखवाई गई थी। पुलिस ने राइफल दिनेश के पास से बरामद की थी और उसे गिरफ्तार कर लिया था।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.