nvvvvvv
nvvvvvv

जब से निर्माताओं ने घोषणा की थी कि पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बायोपिक में उनकी भूमिका निभाएंगे, दर्शक पूर्व पीएम के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखने का इंतजार कर रहे थे।

अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है और पंकज त्रिपाठी बिल्कुल अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दिख रहे हैं। पहली नजर में आप पहचान ही नहीं पाएंगे ये पंकज त्रिपाठी हैं, ट्रांसफॉर्मेशन लुक में पंकज हूबहू अटल की तरह नजर आ रहे हैं।

बता दें कि भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहार वाजपेयी की आज जयंती है। इस मौके पर उनकी बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी को दिखाया गया है। पंकज के लुक को देखकर उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। पंकज को यह लुक दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है।

पंकज ने इंस्टाग्राम पर बताई रिलीज डेट

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी दी है।  पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पूर्व पीएम के रूप में अपना लुक साझा किया और लिखा कि ‘अटल’ जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023 को आएगी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर ने बनाई है फिल्म
फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। फिल्म के म्यूजिक को सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है जबकि गाने समीर ने लिखे हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.