Placeholder canvas

Bhojpuri स्टार अक्षरा सिंह ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट, फैंस बोले- लल्लनटॉप

भोजपुरी(Bhojpuri) सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यहां के कलाकार भी देशभर में काफी शोहरत हासिल कर चुके हैं। भोजपुरी(Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री के यह कलाकार काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। यही वजह है कि वह लोकप्रियता के मामले में कई बड़े सितारों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

भोजपुरी(Bhojpuri) के इन्हीं कलाकारों में से एक अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है।

अक्षरा ने कुछ देर पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में अक्षरा फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। काले रंग के ट्राउजर और शर्ट में एक्ट्रेस का बिंदास अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद रहा है।

अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि, कुछ बदलाव करने लायक हैं, अपना समय आएगा नहीं अपुन लाएगी। क्या बोलती पब्लिक? अक्षरा के इस धाकड़ अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उनके इस वीडियो पर कमेंट्स कर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बिल्कुल हॉलीवुड एक्ट्रेस लग रही हो। वहीं, एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, खूबसूरत। एक अन्य यूजर ने लिखा, बेहद प्यारी लग रही हों। एक और यूजर ने लिखा, लल्लनटॉप। एक ने लिखा, कोई तो रोक लो। इसके अलावा फैंस लगातार दिल और फायर इमोजी शेयर करते हुए अक्षरा सिंह की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

अक्षरा सिंह भोजपुरी(Bhojpuri) सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह भोजपुरी(Bhojpuri) की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस बीते कई समय से लगातार अपने सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं।