गलवान वैली को लेकर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के ट्वीट पर मजाकिया अंदाज में जवाब देना ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) को भारी पड़ गया है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को लोग सेना का अपमान बता रहे हैं।
हालांकि, ऋचा (Richa Chadha) ने अपने उस ट्वीट के लिए माफी मांग ली है लेकिन यह मामला इतनी आसानी से खत्म होता नहीं नजर आ रहा है। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारे ऋचा के उस ट्वीट के खिलाफ खड़े हो गए हैं। बीती रात अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी ऋचा के उस ट्वीट पर नाराजगी जताई थी। अब अनुपम खेर (Anupam Kher), रवीना टंडन (Raveena Tandon) जैसे सितारों ने भी ऋचा की इस हरकत को शर्मनाक बताया है।
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने लिखा है, ‘देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है। और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना, इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।’
देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है।और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। pic.twitter.com/ZXx3XCMARp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 25, 2022
रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी ऋचा (Richa Chadha) के बयान पर उन्हें देश के लिए कुर्बान होनेवालों की याद दिलाई है और लिखा है, ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि लोगों की अपनी-अपनी राजनीतिक सोच और विचार होते हैं, लेकिन सेना, सीमा पर खड़े सैनिक, हमारे शहीद, उनकी और उनके परिवारवालों द्वारा दी गई कुर्बानी पर तंज और मजाक नहीं किया जाना चाहिए।’
Agreed.There are different political opinions and preferences,but when it comes to our forces,soldiers on the frontline,our Martyrs,the sacrifices made,by them and their families,just cannot be undermined by sarcasm or mockery. https://t.co/iGz5FCtOiA
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) November 25, 2022
अक्षय कुमार ने ऋचा के ट्वीट पर दुख जताते हुए लिखा था, ‘यह देखकर दुख हुआ। हमें कोई भी चीज हमारी भारतीय सेना के प्रति अकृतज्ञ (एहसान फरामोश) नहीं बना सकता। वो है तो आज हम हैं।’
Hurts to see this. Nothing ever should make us ungrateful towards our armed forces. Woh hain toh aaj hum hain. 🙏 pic.twitter.com/inCm392hIH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 24, 2022
बता दें कि मामला गुरुवार की रात से शुरू हुआ जब उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को दोबारा हथियाने के लिए भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेश को इंतजार कर रही है। ऋचा ने इसी पर जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा- गलवान हलो बोल रहा है। दरअसल इस ट्वीट का इशारा 2020 में हुए गलवान क्लैश की तरफ था और फिर तुरंत लोगों ने ऋचा पर निशाना साधना शुरू किया।
Discover more from Newzbulletin
Subscribe to get the latest posts sent to your email.