IHHH
IHHH

Bollywood superstar Akshay Kumar की ‘हेरा फेरी’ hindi cinema की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। फैंस इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से ‘हेरा फेरी 3’ कई कारणों से सुर्खियों में छाई हुई है।

हेरा फेरी के तीसरे भाग से अक्षय कुमार के बाहर निकलने के बाद, यह पुष्टि की गई कि कार्तिक आर्यन काम करेंगे। अक्षय कुमार ने एक वेबसाइट पर बताया कि वह अब ‘हेरा फेरी 3’ में काम नहीं करेंगे।

‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद मचा हंगामा
अक्षय कुमार के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इस मूवी में अक्षय कुमार के काम नहीं करने के बाद हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के फैंस ने निराशा जताने के लिए एक अभियान #NoAkshayNoHeraPheri शुरू किया।

फैंस की मांग के बाद Akshay Kumar की एंट्री
बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के अनुसार, हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के फैंस की मांग पर फिरोज नाडियाडवाला ने राजू का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार से बातचीत शुरू की है।

बीते 10 दिनों से फिरोज ने अक्षय कुमार से कई बार मुलाकात की है ताकि सभी उलझनों को सुलझाया जा सके। इस फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल का रोहल अहम है।

हेरा फेरी में वापसी करेंगे Akshay Kumar
खबरों की मानें तो हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग अक्षय कुमार बिना नहीं बन सकता है। अब ऐसी खबरें आ रही है कि अक्षय कुमार ने भी ‘हेरा फेरी 3’ को एक बड़ी फिल्म बनाने के लिए फिरोज के साथ रुचि दिखाई है।

बता दें कि अक्षय कुमार के हेरा फेरी नहीं करने की वजह पैसा नहीं बल्कि स्क्रिप्ट थी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार वापस आ सकते हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.