oggg 1
oggg 1

मुंबई के जेजे अस्पताल से सोमवार रात टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस उनके घर पहुंची। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा गया है। जहां पर उनके फैंस और परिवार वाले अंतिम दर्शन करेंगे।

दो दिन पहले हुई थी मौत, मौसी का हो रहा इंतजार
जानकारी के मुताबिक तुनिषा की मौसी इंग्लैंड में रहती हैं। उनके वहां से आने में समय लगने पर तुनिषा के अंतिम संस्कार में इतने दिन लग गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और मुख्य आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शीजान से पूछताछ की है जिसमें कई बातें खुलकर सामने आई हैं।

तुनिषा की मां ने लगाए आरोप
इससे पहले सोमवार की सुबह तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान को लेकर कहा था कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, उसने तुनिषा का तीन-चार महीने यूज किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी और को भी डेट कर रहा था। उन्होंने शीजान को सख्त सजा देने की मांग की है।

तुनिषा की मां ने कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए और दोषी को सजा मिलना चाहिए। शीजान की वजह से मेरी बच्ची इस दुनिया में नहीं है।

यह है पूरा मामला
बता दें 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा का शव मिला था। पुलिस ने बताया था कि टी ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इस पूरे मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को तुनिषा का अंतिम संस्कार होगा।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.