Ambani Adani Musk
Ambani Adani Musk

दुनिया के टॉप-10 अमीरों (TOP-10 Billionaires) की लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को शनिवार को नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में 8 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार अमीरों की लिस्ट (Top 10 Richest Person) जारी हो गई है। इस लिस्ट में मौजूद सभी रईसों की संपत्ति में शनिवार को गिरावट आई।

सबसे अधिक गिरावट दुनिया के सबसे अमीर (TOP-10 Billionaires) व्यक्ति एलन मस्क ( Elon Musk) की संपत्ति में हुई है। एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में 10.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे उनकी संपत्ति घटकर 210 अरब डॉलर रह गई है। मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 60.3 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है।

इस साल सिर्फ अडानी की संपत्ति में हुआ इजाफा

गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में भी 2.11 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे यह घटकर 125 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, इस साल उनकी संपत्ति 48.7 अरब डॉलर बढ़ी है। दुनिया के टॉप-10 अमीरों (TOP-10 Billionaires) में से वे अकेले हैं, जिनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। हाल ही में वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। लेकिन अब वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया पर राज करने की तैयारी में Mukesh Ambani, इस देश में बना रहे अपना फैमिली ऑफिस

मुकेश अंबानी की संपत्ति भी घटी

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में शनिवार को 9.37 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 83.6 अरब डॉलर रह गई है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 6.40 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं।

ये हैं दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे अमीर

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर ऐमजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को एक दिन में 5.92 अरब डॉलर (करीब 49 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। बेजोस की नेटवर्थ घटकर 137 अरब डॉलर रह गई है। इसके अलावा दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की संपत्ति में 4.85 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ रुपये) गिरकर 131 अरब डॉलर रह गई है।

यह भी पढ़ें: बंपर ऑफर! सिर्फ 7000 की EMI में आपकी हो सकती सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार TATA Tiago EV

बिल गेट्स की नेटवर्थ भी घटी

दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स (Bill Gets) की संपत्ति 2.65 अरब डॉलर घटकर 106 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, छठे सबसे अमीर वॉरेन बफे (Warren Buffett) की संपत्ति 2.29 अरब डॉलर घटकर 94.2 अरब डॉलर रह गई।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.