Placeholder canvas

कार बाज़ार में इस कार की हाहाकार, Mahindra Thar, Scorpio, XUV300, XUV700 बिक्री में सबको छोड़ा पीछें

 

Mahindra ने अगस्त 2022 का सेल्स ब्रेकअप जारी किया है। ब्रेकअप के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने Mahindra Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसमें सालाना 156.25 फीसदी की ग्रोथ हुई है। बोलेरो को नए मॉडल का फायदा मिला है।

 

पिछले महीने इसकी 8,246 यूनिट्स बिकी, जो अगस्त 2021 के मुकाबले 5,028 यूनिट ज्यादा है। अगस्त 2021 में Bolero की 3,218 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस प्रभावशाली वृद्धि के साथ, बोलेरो ने अपने परिवार के सदस्यों Scorpio, XUV700, XUV300, Thar, Marazzo, Alturas और KUV100 को भी पीछे छोड़ दिया है।

Mahindra Bolero की ज्यादा डिमांड, स्कॉर्पियो की ज्यादा ग्रोथ

 

पिछले महीने Mahindra की Bolero सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। इसके आगे कंपनी के बाकी सभी मॉडल फीके पड़ गए। हालांकि सालाना ग्रोथ के मामले में Scorpio सबसे ऊपर है। कंपनी ने हाल ही में स्कॉर्पियो का नया मॉडल लॉन्च किया है। ऐसे में इस SUV की सालाना ग्रोथ 170.76% रही है। अगस्त 2021 में 2,606 Scorpio की बिक्री हुई, जो अगस्त 2022 में बढ़कर 7,056 यूनिट हो गई। यानी एक साल के अंतराल में इसकी 4,450 यूनिट अधिक बिकी।

 

 

टॉप-5 मॉडल के पास 99% मार्केट शेयर
Mahindra की बिक्री की सबसे बड़ी बात यह है कि इसके टॉप-5 मॉडल की बाजार हिस्सेदारी 99.36 फीसदी है। Bolero की 27.84%, Scorpio की 23.83%, XUV700 की 20.29%, XUV300 की 14.59% और थार की 12.81% बाजार हिस्सेदारी है। जबकि कंपनी की सबसे लग्जरी और महंगी SUV Alturas की मार्केट शेयर महज 0.15% है. वहीं, e-Verito के पास 0.33% और Marazzo के पास 0.15% मार्केट शेयर था।

Mahindra Bolero 22,701 रुपये तक महंगी हुई
Mahindra ने इसी महीने Bolero की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह तीन ट्रिम्स B4, B6 और B6 (O) में आता है। कंपनी ने इन तीनों ट्रिम्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। B4 की नई कीमत 9.53 लाख रुपये हो गई है। इसकी कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

 

B6 ट्रिम की नई कीमत अब 10 लाख रुपये हो गई है। इसकी कीमत में 22,701 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह B6 (O) की कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी नई कीमत 10.48 लाख रुपये हो गई है। सभी नई कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Mahindra Bolero NEO 21,007 रुपये तक महंगी हुई
Mahindra Bolero Neo चार ट्रिम्स N4, N8, N10 और N10 (0) में आती है। कंपनी ने N8 ट्रिम को छोड़कर बाकी के 3 ट्रिम्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब N4 की नई एक्स-शोरूम कीमत 9.48 लाख रुपये हो गई है। इसमें 18,800 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

 

इसी तरह N10 की नई एक्स-शोरूम कीमत 11.21 लाख रुपये हो गई है। यानी इसकी कीमत में 21,007 की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, N10 (0) में 20,502 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यानी अब इसकी नई एक्स शोरूम कीमत 11.99 रुपये हो गई है.