Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV Booking Starts: टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टिएगो ईवी (India’s Cheapest Electric Car TATA Tiago EV) की भारत में बुकिंग शुरू हो चुकी है। 10 अगस्त को टिएगो इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू हो गई है और पहली 10 हजार यूनिट बुक कराने वालों को काफी फायदा मिलने वाला है।

जी हां, टिएगो ईवी (Tata Tiago EV) की इंट्रोडक्ट्री प्राइस महज 8.49 लाख रुपये है और जो पहली 10 हजार यूनिट बुक कराने वालों को इसी प्राइस पर कार मिलेगा। इसके बाद इस कार की कीमत बढ़ाई जा सकती है।

जिन लोगों के पास पहले से ही टाटा की इलेक्ट्रिक कार (TATA Electric Cars) है, उनके लिए 2000 यूनिट रिजर्व रखी गई है। ऐसे में आप भी अगर टाटा टिएगो इलेक्ट्रिक खरीदना चाहते हैं तो जरा जल्दी करें, क्योंकि बाद में बुक कराने पर आपको ज्यादा पैसे देने होंगे।

कुल 7 वेरिएंट्स

फिलहाल आपको बता दें कि टाटा टिएगो ईवी (Tata Tiago EV) को XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 7 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमतें 8.49 लाख रुपये से लेकर 11.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है।

यह भी पढ़ें: बंपर ऑफर! सिर्फ 7000 की EMI में आपकी हो सकती सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार TATA Tiago EV

टिएगो ईवी (Tata Tiago EV) को 19.2 kWh और 24 kWh तक का बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनकी सिंगल चार्ज पर बैटरी रेंज 250 किलोमीटर से लेकर 315 किलोमीटर तक है। टाटा टिएगो ईवी लुक और फीचर्स के मामले में भी जबरदस्त है। इसके शुरुआती 3 वेरिएंट XE Base, XT Base और XT की कीमत 10 लाख रुपये से कम है। जल्द ही टिएगो ईवी की डिलीवरी शुरू होगी।

अब आपको टाटा टिएगो ईवी के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बताते हैं:

  • Tiago EV XE Base- 8.49 लाख रुपये
  • Tiago EV XT Base- 9.09 लाख रुपये
  • Tiago EV XT- 9.99 लाख रुपये
  • Tiago EV XZ Plus- 10.79 लाख रुपये
  • Tiago EV XZ Plus Fast Charge- 11.29 लाख रुपये
  • Tiago EV XZ Plus Tech LUX- 11.29 लाख रुपये
  • Tiago EV XZ Plus Tech LUX Fast Charge- 11.79 लाख रुपये

Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.