मुकेश अंबानी इस बार विदेश में अब तक की सबसे बड़ी डील करने वाले हैं। इस डील के राह को भी ब्रिटिश-गुजराती भाईयों इस्सा ब्रदर्श ने रोक रखा था। रिलायंस काफी समय से वालग्रीन्स के दवा रिटेलर ब्रांड बूट्स को खरीदने की कोशिश कर रही है। अब खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और बायआउट फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट आईएनसी. ने इसके लिए एक बाइंडिंग ऑफर पेश किया है।
खबर के मुताबिक. रिलायंस ने कंपनी को खरीदने के लिए 5 अरब पाउंड यानी करीब 48,123 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। हालांकि, रिलायंस के लिए ये डील इतनी आसान नहीं थी। अब अगर ये डील पूरी हो जाती है तो ये रिलायंस की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील होगी। BOOTS दुनिया की सबसे बड़ी ड्रग रिटेलर कंपनियों में से एक है।
बता दें कि बूट्स के लिए पहले राउंड की बोली में सबसे बड़ी बिड issa bros ने सब्मिट की थी। भारत के भरूच से वास्ता रखने वाले Mohsin Issa और Zuber Issa ने अपनी EURO Garages कंपनी के माध्यम से इस डील के लिए बोली लगाई थी। ये यूरोप की बड़ी पेट्रोल पंप कंपनियों में से एक है।
वालग्रीन्स ने पहले बूट्स को बेचने के लिए 7 अरब पौन्ड करीब 67,372 करोड़ रुपए का वैल्यूशन रखा था। अब इस्सा ब्रदर्स के नाम वापस लेने की वजह से उसके सामने सिर्फ रिलायंस और अपोलो के कंसोर्टियम का ही ऑफर बचा है। बता दें कि बूट्स रिलायंस की पहली विदेशी डील नहीं है। कंपनी ने इसी साल मार्च में अपनी सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी के जरिए अमेरिका की लीथियम वर्क्स को लगभग 6 करोड़ डॉलर में खरीदा था।