Placeholder canvas

MS Dhoni की पहली Electric Car, 18 मिनट में होती है 80% चार्ज… तस्वीरें देख हो जाएगा प्यार

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कार और मोटरसाइकिल के सबसे ज्यादा शौकीन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने हाल ही में किया ईवी6 (Kia EV6) खरीदी है।

इसके साथ उनके कार कलेक्शन में यह पहली इलेक्ट्रिक कार (Kia EV6) के रूप में शामिल हो गई है। ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी नई किया ईवी6 में क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

ग्रे रंग की ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की सिग्नेचर शेड ईवी6 (Kia EV6) को अभी टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ चलाया जा रहा है। 2022 में लॉन्च किया गया, किया ईवी6 भारत में कार निर्माता का सबसे महंगा और पहला ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन है। किआ ईवी6 को भारत में सीमित संख्या में लॉन्च किया गया था। हाल ही में, किआ ने खुलासा किया कि उसने लॉन्च के बाद से भारत में ईवी6 की 200 से अधिक यूनिट बेची हैं।

यह भी पढ़ें: Kantara Box Office: कांतारा की आंधी में बॉलीवुड का निकला दम, 400 करोड़ से बस इतनी सी दूर

किआ अब भारत में ईवी6 (Kia EV6) की ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की वृद्धि की उम्मीद कर रही है, हालांकि, यह पुष्टि नहीं की गई है कि आने वाले महीनों में ईवी6 की और कितनी यूनिट्स भारत में डिलीवर की जाएंगी। किया ईवी6 भारत में 59.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ दो अलग-अलग वैरिएंट में लॉन्च की गई थी।

ईवी6 का बेस वैरिएंट फ्रंट-माउंटेड सिंगल मोटर के साथ टू-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आता है, जो अधिकतम 229 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। अधिक प्रीमियम ऑल-व्हील-ड्राइव एडिशन दो इलेक्ट्रिक मोटर्स पर चलता है।

किआ ईवी6 में 77.4 किलोवाट बैटरी पैक मिलता है। जिसकी मदद से इसे 708 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) रेंज मिलती है। जिसे 350 किलोवाट DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। ईवी6 किया का पहला इलेक्ट्रिक वाहन है, जो हुंडई-किया के ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

किया ईवी6 वर्तमान में वोल्वो XC40 रिचार्ज के टक्कर देती है और जल्द ही 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च होने वाली हुंडई अयोनिक 5 को भी टक्कर देगी।