Placeholder canvas

दुनिया के सबसे महंगे SmartPhones, एक फोन की कीमत 360 करोड़ रुपए, जड़ा है हीरा और 24 कैरेट सोना

जब हम और आप कीमती फ़ोन (Most Expensive Smartphones) के बारे में बात करते हैं या सोचते हैं तो ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख या 2 लाख रुपये तक के फ़ोन के बारे में सोचते हैं।

इस रेंज में आईफ़ोन या सैमसंग या कुछ चुनिंदा फ़ोन के बारे में ही जिक्र होता है। लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि किसी-किसी मोबाइल (Most Expensive Smartphones) का दाम एक लग्जरी कार से भी अधिक है तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है?

जी हां, इस लेख में हम आपको उन फ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दाम 2-3 या 4 लाख नहीं बल्कि करोड़ों में है। इन फ़ोन का दाम (Most Expensive Smartphones) सुनकर आप भी कुछ देर सोच में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S21 Ultra Caviar Edition

samsung galaxy s21 ultra caviar warianty

Samsung Galaxy S21 Ultra Caviar Edition भी दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन की लिस्ट में आता है। यह केवियर (Caviar) का यह दूसरा सबसे महंगा स्मार्टफोन हैं इस फोन के केवल 4 वैरिएंट पेश किए गए है। इसे गोल्ड, डायमंड, टाइटेनियम और प्योर लैदर में निकाला गया है। इस फोन के पिछले हिस्से को टाइटेनियम से तैयार किया गया है। साथ में गोल्ड का 3 डाइमेंशन हैड दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में दो डायमंड भी लगाए गए हैं। इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 20 हजार डॉलर (14.5 लाख रुपये) है।

Vertu Signature Diamond

vertu 1200x675 1

इस फ़ोन की कीमत करीब 65 लाख रुपए रखी गई है। इस फ़ोन की खास बात ये है कि इसे मशीन से डिजाइन नहीं किया गया है। ये हाथ से बनाई गई है। इस फ़ोन में 200 छोटे-छोटे डायमंड और ऊपरी लेयर प्लेटिनिम से बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी 5 कार, देखें लग्जरी कार के लुक्स और डिजाइन

Caviar iPhone 12 Pro Pure Gold

Caviar iPhone 12 Pro Pure Gold

आईफोन के फीचर्स वाला Caviar iPhone 12 Pro Pure Gold दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन में से एक है। Caviar iPhone 12 Pro Pure Gold के सिर्फ 7 फोन्स ही बनाए गए हैं। इस फोन की कीमत 122,000 डॉलर (91 लाख रुपये) है। अगर कोई शख्स इस फोन को भारत में ऑर्डर करता है, तो टैक्स और अन्य ड्यूटीज के चलते यह फोन और महंगा हो जाएगा। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें 18 कैरेट गोल्ड के साथ डायमंड फिट किए गए हैं। बता दें, इसके फीचर्स iPhone 12 Pro जैसे ही हैं। जो लोग लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लग्जरी फील भी लेना चाहते हैं, तो यह फोन उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Black Diamond VIPN

BlackDiamond VIPN Smartphone 1024x863 1

इस लग्ज़री फ़ोन को जब आप सामने से देखेंगे तो ये आपको एक साधारण स्मार्टफोन के जैसे दिखाई देगा। लेकिन आपको भरोसा नहीं होगा कि इस फ़ोन की कीमत 2 करोड़ 23 लाख रुपए है। इसमें 2 डायमंड का इस्तेमाल किया गया है पहला फ़ोन के पीछे और दूसरा फ़ोन की डिस्प्ले के पास।

Vertu Signature Cobra

Vertu Signature Cobra

शायद आप नोकिया मोबाइल को भूल चुके होंगे, लेकिन आपको बता दें कि सबसे महंगे फ़ोन की लिस्ट में नोकिया का मोबाइल भी शामिल है। कहा जाता है कि वर्टू सिग्नेचर कोबरा सबसे कीमती फ़ोन में से एक है। कहा जाता है कि मोबाइल का कवर बनाने में 24 कैरेट गोल्ड का उपयोग किया गया है। इसके अलावा कहा जाता है कि फोन को आकर्षक बनाने के लिए इसमें डायमंड भी लगाए गए हैं। माना जाता है कि इस मोबाइल का दाम लगभग 2 करोड़ 50 लाख के आसपास है।

Goldvish Revolution

Goldvish Revolution

आपको बता दें कि यह एक स्वीडिश ब्रांड फ़ोन है। इस फ़ोन को बनाने में सफ़ेद सोना, लाल सोना, हीरे और कीमती धातु का इस्तेमाल किया गया है। कहा जाता है कि दुनिया में सिर्फ 23 मोबाइल ही बनाए गए और उसके बाद इसे नहीं बनाया गया। इस मोबाइल कवर पर एक सोने का घड़ी को बनाया गया है। अगर बात करें कीमत में बारे में तो यह बोला जाता है कि इस मोबाइल का दाम लगभग 3 करोड़ 90 लाख है।

यह भी पढ़ें: Most Expensive Helmet: 3 करोड़ रुपए में मिल रहा दुनिया का सबसे महंगा हेलमेट

Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

ग्रेसो लूजर्स लास वेगास जैकपॉट फोन भी दुनिया के सबसे महंगे फोन की लिस्ट में शामिल है। इसकी कीमत करोड़ों में है। इस फोन की खासियत यह है कि फोन के पीछे 200 साल पुराना अफ्रीकी ब्लैकवुड लगाया गया है। साथ ही इसमें 45.5 कैरेट के ब्लैक डायमंड और 180 ग्राम गोल्ड लगा हुआ है। कंपनी ने इस फोन के सिर्फ तीन मॉडल ही बनाए हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 7.1 करोड़ रुपये के आसपास है।

Goldvish Le Million

goldvish le million phone

Goldvish Le Million भी करोड़ों की कीमत में आता है। इसे स्वीडिश कंपनी गोल्डविश ने तैयार किया था। इस फोन को 2006 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया का सबसे महंगा फोन घोषित किया था। इस फोन की बॉडी में 1.20 लाख डायमंड के टुकड़े लगे हुए हैं। साथ ही इसमें 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल हुआ है। इसकी कीमत 7.7 करोड़ रुपये के आसपास हैं। बता दें, कंपनी ने इसके सिर्फ 3 मॉडल ही बनाए थे।

Diamond Crypto

Diamond Crypto

Diamond Crypto फोन करोड़ों की कीमत में आता है। इसे ऑस्ट्रिया के ज्वैलर पीटर एलिसन और रूस की फर्म जेएससी एंकॉर्ट ने तैयार किया है। इस फोन के किनारों पर 50 डायमंड लगे हुए हैं। इसमें 5 नीले डायमंड भी लगाए गए हैं। इसका लोगो 18 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है। इस फोन की कीमत 9.3 करोड़ के आसपास है। इस फोन को खासतौर पर रूस के टायकून के लिए तैयार किया गया था। इस फोन में High Level Encryption भी दिया गया है।

यह भी पढे: Creta, Seltos की छुट्टी करने आ रही TATA Blackbird, लोग बोले- कार नहीं ये है हाहाकार

iPhone 3G Kings Button

iPhone 3G Kings Button

कीमत- 17.8 करोड़ रुपए आस्ट्रेलियन ज्वेलर Peter Alisson ने iPhone 3G Kings Button को बनाया है। इसके स्टार्ट बटन को एक बड़े हीरे के तौर पर लगाया गया है। साथ ही इसमें 18 कैरेट के पीले, सफेद और रोज गोल्ड हीरे लगाए गए। फोन की साइड स्ट्रिप में 138 हीरे लगाए गए हैं।

Goldstriker iPhone 3GS Supreme

Goldstriker iPhone 3GS Supreme

कीमत – 23.8 करोड़ रुपए Goldstriker iPhone 3GS Supreme स्मार्टफोन को ब्रिटिश डिजायनर Stuart Hughe और उनकी कंपनी Goldstriker ने बनाया है। इसे 271 ग्राम के 22 कैरेट के सॉलिड गोल्ड और 200 हीरों के साथ तैयार किया था। Apple के logo को भी 53 हीरों व स्टार्ट बटन में भी पूरा एक हीरा ही लगाया था।

iPhone 4 Diamond rose

iphone 4 diamond rose

कीमत- 35.2 करोड़ रुपए iPhone 4 Diamond rose को भी Stuart Hughes ने बनाया है। इसमें भी करीब 500 हीरे लगे हैं। फोन के स्टार्ट बटन के आसपास 7.4 कैरेट के सिंगल कट हीरों से कवर किया गया था।

iPhone 4S Elite Gold

iphone 4s elite cover

कीमत- 64 करोड़ रुपए iPhone 4S Elite Gold को Stuart Hughes ने डिजाइन किया है। इसमें करीब 500 हीरे लगाए गए हैं। यह पूरी तरह से 24 कैरेट गोल्ड का बना है। वहीं, रियर में Apple के logo को भी 53 हीरों से कवर किया गया है। इसमें प्लेटिनम के साथ डायनासोर के हड्डी का असली टुकड़ा भी इस्तेमाल किया गया है।

Falcon Supernova iPhone 6

Falcon Supernova iPhone 6

कीमत- 360 करोड़ रुपए Falcon Supernova iPhone 6 स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग Apple कर रही है। हालांकि, इसकी डिजाइनिंग फैलकॉन ने की है। ये दुनिया का सबसे महंगा और लग्जरी फोन है। यह आईफोन 6 का कस्टमाइज मॉडल है। इसे 24 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है, जिसमें हीरे लगे है, इसका केस भी रोज गोल्ड और प्लेटिनम से बनाया गया है।