Placeholder canvas

TATA Tiago को टक्कर देने MG ला रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्जिंग में देगी 300km

भारतीय बाजार में लग्जरी कार बेचने वाली कंपनी MG एक जल्दी ही अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार (MG Electric Car) लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले भी इस ईवी से जुड़ी खबरें आती रही हैं। वहीं, इस कार को एक बार फिर स्पॉट किया गया है।

इस छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक (MG Electric Car) की मदद से कंपनी अपने ईवी सेगमेंट को मजबूत करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG की ये मिनी इलेक्ट्रिक (Mini Electric) कन्वर्टेबल कार होगी। ये ई-कार महज 3 मीटर लंबी होगी।

इसे भारतीय बाजार में अगले साल यानी 2023 के पहले 6 महीने के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। MG की ये इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर बेस्ड होगी। जिसे E230 भी कहा जाता है। इसे इसी साल इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से इसके मॉडल में कुछ चेंजेस किए जा सकते हैं।

MG मिनी इलेक्ट्रिक कार की खासियत

MG इस बात का एलान कर चुकी है कि मौजूदा फाईनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले भारत में नई एंट्री-लेवल ईवी (MG Electric Car) लेकर आएगी। नए मॉडल को खास तौर से भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी बैटरी को लोकल कंडीशन के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई हाई-एंड फीचर्स दिए जाएंगे। खास बात है कि इसकी लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर होगी। यानी ये मारुति की ऑल्टो की से भी छोटी होगी।

यह भी पढ़ें: 50 साल तक चलेगा इस कार का इंजन, Citroen ने लॉन्च की OLI Electric Car

MG मिनी इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स

MG मिनी इलेक्ट्रिक कार (MG Electric Car) का व्हीलबेस 2010 mm होगा। इसके इंडोनेशियन मॉडल में 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। हालांकि EV के इंडियन मॉडल में अलॉय वील दिए जा सकते हैं। इसके हालिया स्पॉट हुआ मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव व्हीकल है। इसमें टेलगेट पर माउंटेड व्हील भी दिया गया है, जो ग्लोबल मॉडल में नहीं आता है। इस कार में 20kWh से 25kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये 150km तक रेंज दे सकती है। वहीं, इसके अन्य वैरिएंट 200 से 300km की रेंज भी देंगे।

टाटा टियागो EV से होगा मुकाबला

माना जा रहा है कि MG की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। वहीं, इसका मुकाबला टाटा टियागो इलेक्ट्रिक से हो सकता है। हाल ही में टाटा ने टियोगा EV को लॉन्च किया है, जो देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। टियोगा EV सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर की रेंज देगी।