Placeholder canvas

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी को हुआ भारी नुकसान, अमीरों की लिस्‍ट में चौथे नंबर पर फिसले

Gautam Adani Net Worth: भारत के सबसे अमीर शख्‍स गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अमीर अरबपतियों की लिस्‍ट में एक नंबर नीचे फिसल गए हैं।

हाल फिलहाल में शेयर बाजार में बिकवाली के चलते अडानी ग्रुप और शेयरों में भी करेक्‍शन देखने को मिला। जिसके चलते बीते 10 दिनों में उनकी दौलत (Gautam Adani Net Worth) में 2000 करोड़ डॉलर या 1.32 लाख करोड़ की कमी आई है।

ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्‍स के मुताबिक अब वह रिचेस्‍ट अरबपतियों की लिस्‍ट में चौथे नंबर पर हैं। गौतम अडानी (Gautam Adani Net Worth) की करंट और कुल नेटवर्थ 12800 करोड़ डॉलर यानी 10.44 लाख करोड़ हो गई है।

गौतम अडानी से पहले इनका नाम

ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्‍स के मुताबिक दुनिया में सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्‍ट में अडानी अभी एलन मस्‍क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनाल्‍ट से पीछे हो गए हैं। बीते 24 घंटों में उन्‍हें बर्नार्ड अरनाल्‍ट ने पीछे छोड़ दिया है। टॉप 10 अमीरों की इस लिस्‍ट में भारत के मुकेश अंबानी बाहर हैं और अभी वह 11वें नंबर पर आ गए हैं।

2022: रोज बढ़ी 1531 करोड़ दौलत

गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 12800 करोड़ डॉलर यानी 10.44 लाख करोड़ हो गई है। वहीं इस साल उनकी दौलत में 5110 करोड़ डॉलर यानी 416465 करोड़ का इजाफा हुआ है। अबतक इस साल के 222 दिन पूरे हुए हैं। इस लिहाज से अडानी की दौलत में रोज 1531 करोड़ का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: गौतम अडानी के भाई ने गाड़े झंडे, बने सबसे रईस NRI, 102 करोड़ रुपए है एक दिन की कमाई

लिस्‍ट में टॉप 11 अमीर

  • एलन मस्‍क: 240 अरब
  • जेफ बेजोस: 138 अरब डॉलर
  • बर्नार्ड अरनॉल्‍ट: 129 अरब डॉलर
  • गौतम अडानी: 128 अरब डॉलर
  • बिल गेट्स: 107 अरब डॉलर
  • वॉरेन बफेट: 94.3 अरब डॉलर
  • लैरी पेज: 90.2 अरब डॉलर
  • सर्जेई ब्रिन: 86.3 अरब डॉलर
  • स्‍टीव बाल्‍मर: 84.7 अरब डॉलर
  • लैरी एलिसन: 80.8 अरब डॉलर
  • मुकेश अंबानी: 80.3 अरब डॉलर

2022: टॉप 10 में सिर्फ अडानी ही फायदे में

इस साल की बात करें तो टॉप 10 अमीरों में सिर्फ गौतम अडानी ही ऐसे कारोबारी हैं, जिनकी नेट वर्थ में इजाफा हुआ है। 1 जनवरी से अबतक उनकी दौलत 5110 करोड़ डॉलर यानी 416465 करोड़ बढ़ गई है। उनके अलावा टॉप अमीरों में इस साल सबकी नेट वर्थ घटी है। एलन मस्‍क की दौलत 3030 करोड़ डॉलर कम हुई र्है तो इस साल जेफ बेजोस की संपत्ति में 5470 करोड़ डॉलर की कमी आई है।

बर्नार्ड अरनॉल्‍ट की दौलत 4860 करोड़ डॉलर घटी है। जबकि बिल गेट्स की दौलत में 3150 करोड़ डॉलर की कमी आई है। लैरी पेज की दौलत 2640 करोड़ डॉलर और सर्जेई ब्रिन की दौलत में 3720 करोड़ डॉलर की कमी आई है। वॉरेन बफेट को इस साल 1460 करोड़, स्‍टीव बाल्‍मर को 2090 करोड़ का नुकसान हुआ है।