Fifa 2022 Canada vs Morocco
Fifa 2022 Canada vs Morocco

Fifa 2022: फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के ग्रुप एफ में मोरक्को (Canada vs Morocco) ने कनाडा को 2-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही मोरक्को की टीम (Fifa 2022 Canada vs Morocco) ने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह 1986 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। मोरक्को को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में जीत या ड्रॉ की आवश्यकता थी। वह ग्रुप में तीन मैचों में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।

Fifa 2022 Canada vs Morocco: मोरक्को 2-1 से जीता

स्टार खिलाड़ी हाकिम जिएच और यूसुफ एन-नेसरी के गोल की बदौलत मोरक्को की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने मैच में 2-1 से जीत हासिल की। मोरक्को की टीम 1986 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह छठी बार विश्व कप में खेल रही है। इससे पहले पांच में से एक बार ही वह नॉकआउट में पहुंच पाया था।

Fifa 2022 Canada vs Morocco: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

कनाडा: मिलन बोर्जन (गोलकीपर), एलिस्टेयर जॉनसन, सैमुअल एडेकुग्बे, कमल मिलर, स्टीवन विटोरिया, जूनियर होइलेट, तजोन बुकानन, मार्क-एंथोनी काये, काइल लारिन, अल्फोंसो डेविस, जोनाथन ओसोरियो।

मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अचरफ हकीमी, नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), हाकिम जिएच, औनाही, अब्देलहामिद साबिरी, सौफियान बाउफल, यूसुफ एन-नेसरी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.