Placeholder canvas

Citroen C3: भारत में बनी कार का दुनिया ने माना लोहा, मिला ‘वर्ल्ड अर्बन कार’ का अवॉर्ड

सिट्रोएन सी3 (Citroen C3) एक मेड इन इंडिया हैचबैक है जिसे Stellantis ओन करती है। भारत में बनी इस कार को “2023 World Urban Car” का अवॉर्ड मिला है। 19वें वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स में इस कार को यह खिताब दिया गया। इस इवेंट में 32 अलग अलग देशों से 100 पत्रकारों को शामिल किया गया था।

इस इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क ऑटो शो में किया गया। इस कार (Citroen C4) को अर्बन कार कैटेगरी में यह अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि ये अवॉर्ड जीतने वाली यह पहली मेड इन इंडिया कार है। अब तक, फ्रांसीसी वाहन निर्माता को कुल 3 वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स हासिल हुए हैं।

Citroen C4 कैक्टस ने 2015 वर्ल्ड कार डिज़ाइन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड जीता, और PSA ग्रुप के सीईओ कार्लोस तवारेस को 2020 वर्ल्ड कार पर्सन ऑफ़ द ईयर नॉमिनेट किया गया। 2006 में, Citroen C4 ने डिज़ाइन के लिए अवॉर्ड भी जीता।

अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन कार

वर्ल्ड अर्बन कार की उपलब्धि पर सिट्रोएन के सीईओ थियरी कोस्कस ने कहा, “सी3 के लिए यह ‘2023 वर्ल्ड अर्बन कार’ अवार्ड पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस मॉडल की कमर्शियल सक्सेस के अलावा, यह भारत, एशिया और दक्षिण अमेरिका में हमारी स्ट्रैटिजी के रेलेवेंस को अप्रूवल देता है।

Citroen C3 फ्रेंच ऑटोमेकर की पहली कार है जिसे भारत में लोकली डिजाइन और इंटिग्रेट किया गया है। 2022 की गर्मियों में इसके प्रीमियर के बाद से, लगभग 7000 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ब्रांड की बिक्री में लगभग 880% की ग्रोथ है।

सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक

eC3 में ARAI द्वारा दावा की गई 320 किमी की रेंज और दो चार्जिंग ऑप्शन हैं। पहला DC फास्ट चार्जर है जो 57 मिनट में बैटरी पैक को 10-80% तक चार्ज कर सकता है, और दूसरा 3.3 kW ऑनबोर्ड एसी चार्जर है जो CCS2 फास्ट चार्जिंग में भी सक्षम है। EC3 को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है और 10-100% से पूरी तरह चार्ज करने के लिए 10.5 घंटे की जरूरत होती है।