IMG 07072022 165127 800 x 400 pixel
IMG 07072022 165127 800 x 400 pixel

चीनी वाहन निर्माता Beijing Auto Works (BAW) ने एक ऐसी कार लॉन्च की है चीन में जो 170km तक का सफर तय सकती है, इस इलेक्ट्रिक मिनी कार का नाम Yuanbao है। Yuanbao एक 3 दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक मिनी है। जो Hongguang Mini EV है। युआनबाओ के 4 मॉडल 120 km और 170 km तक रेंज के आधार पर उपलब्ध हैं।

Yuanbao की कीमत 33,900 यानी कि 4,00,186 रुपये से लेकर 49,900 यानी कि करीब 5,88,847 रुपये तक है।BAW अपनी असली कंपनी BAIC से एक अलग यूनिट के तौर पर डेवलप हुई है। इसके सभी प्रोडक्ट में अब उनके नाम के हिस्से के तौर पर BAW मॉनीकर है।

BAW Yuanbao एक स्क्वाअर बॉडी शेप, साउंड रेकटेंगुलर हेडलाइट्स और एक बंद ग्रिल फ्रंट डिजाइन से लैस है। BAW Yuanbao में 155/65 आर13 टायर स्टील रिम्स और व्हील कवर के साथ डिजाइन है।

BAW Yuanbao चीनी कल्चर पर बेस्ड है। BAW ने फिलहाल Yuanbao की रिलीज की तारीख के बारे में अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। BAW Yuanbao में 200kW रियर-व्हील-ड्राइव मोटर दी गई है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह 100 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है।

Yuanbao के लिए दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जो कि 9.6kWh और 13.6kWh है। Yuanbao में एक सराउंड कैमरा सिस्टम दिया गया है जो किसी भी समय 360 डिग्री व्यू दिखाता है। कार फ्रंट में डिस्क ब्रेक हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.