Placeholder canvas

नए साल पर इन पांच जगहों पर करिए सबसे सस्ती शॉपिंग, हजार वाली चीज मिलेगी सिर्फ 100 रुपए में

आज हम जानेंगे दिल्ली और एनसीआर में लगने वाली कुछ ऐसी मार्केट्स के बारे में जहां से लोग काफी सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। इन मार्केट्स की सबसे बड़ी पहचान है यहां पर शॉपिंग के लिए आने वाली भीड़।

शॉपिंग के लिए दिल्ली में लगने वाले मार्केट्स काफी फेमस हैं। यहां पर टूरिस्ट दूर-दूर से सिर्फ शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यहां पर कई सारी चीजें आपको बहुत कम दामों मिल जाती हैं और इसीलिए ये मार्केट्स कम आय वाले लोगों के लिए भी बहुत अच्छा साबित होता है।

अगर आप भी अपने लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपको दिल्ली की इन मार्केट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। यहां आप खूबसूरत लैंप्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, डेकोरेशन के सामान, कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, हर चीज बहुत आसानी से सस्ते दामों में ले सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे दिल्ली एनसीआर की कुछ ऐसे ही मार्केट के बारे में।

चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली

दिल्ली की एक ऐसी मार्केट जहां पर उसकी जान बसती है। वह है चांदनी चौक। चांदनी चौक के बारे में हर कोई जानता है, यहां पर शॉपिंग के लिए आना चाहता है। यह जगह ना सिर्फ शॉपिंग के लिए बल्कि खाने के लिए भी फेमस है।

पराठे की गलियां, मिठाईयां और चाट की दुकानें यहां पर सबसे ज्यादा फेमस है। यहां आप घर के डेकोरेशन का सामान, ज्वेलरी, कपड़े और शादी का सामान आसानी से ढूंढ सकते हैं। चांदनी चौक त्योहारों के समय सबसे ज्यादा कलरफुल और भीड़भाड़ वाला इलाका होता है। चांदनी चौक रविवार के दिन बंद रहता है।

पहाड़गंज मार्केट, दिल्ली

पहाड़गंज एक ऐसा मार्केट है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक प्रकार का हिडन मार्केट है। यह मार्केट नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास बना हुआ है। यहां आपको ज्वेलरी का अमेजिंग कलेक्शन, लेदर प्रोडक्ट्स और चांदी के प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं। यह मार्केट रोज़ खुला रहता है।

दरीबा कलां, पुरानी दिल्ली

चांदनी चौक मार्केट की एक बहुत खूबसूरत लेन का नाम है दरीबा कलां। यह जगह जामा मस्जिद के नजदीक है। यहां की सबसे फेमस चीज है यहां का सिल्वर मार्केट। यहां पर बनने वाले आभूषण इतने खूबसूरत होते हैं कि लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते। कुछ दुकानें तो यहां पर 100 सालों से भी ज्यादा पुरानी हैं।

दिवाली और धनतेरस के त्यौहार पर तो यहां पर पैर रखने की भी जगह नहीं होती। इन त्योहारों के मौके पर लोग यहां पर चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने के लिए भीड़ लगा देते हैं। यह गली पराठे वाली गली के पास ही स्थित है। यह जगह रविवार को बंद रहती है।

अट्टा मार्केट, नोएडा

दिवाली के त्यौहार की शॉपिंग के लिए सबसे फेमस मार्केट है अट्टा मार्केट। यह मार्केट अपने शोरूम्स के लिए जाना जाता है। यहां पर आप दिवाली के कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। त्योहार के समय यहां पर बहुत भीड़ होती है और इसलिए आपको दुकानदार से भारी बारगेनिंग भी करनी पड़ सकती है। यह मार्केट बुधवार को बंद रहता है।

जनपथ मार्केट, नई दिल्ली

जनपथ रोड के पास बना जनपथ मार्केट अपने डेकोरेटिव लैंप्स, हैंड मेड दिए, डेकोरेशन का सामान, घर की सजावट और खूबसूरत लाइट्स के लिए जाना जाता है और अगर आप हैंडीक्राफ्ट सामान खरीदना चाहते हैं तो यह मार्केट आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां से आप कपड़े, आर्टिफिशियल आभूषण और कलरफुल बैग्स भी खरीद सकते हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है।