Bharat Ratna for Ratan TATA
Bharat Ratna for Ratan TATA

Bharat Ratna for Ratan TATA: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग एक बार फिर सोशल मीडिया पर उठी है। रतन टाटा अपनी सादगी के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस दिग्गज उद्योगपति को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग उठी है।

इससे पहले भी पिछले साल की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna for Ratan TATA) देने की मांग को लेकर ट्विटर पर #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग के साथ एक अभियान चलाया गया था। हालांकि तब रतन टाटा ने लोगों से इस कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। एक बार फिर रतन टाटा को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रही नई Maruti Eeco, धांसू लुक वाली 7 Seater कार बना रही लोगों की पहली पसंद

दरअसल वसीम आर खान के एक यूजर ने रतन टाटा की सादगी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत रत्न के लिए केवल एक विकल्प श्री रतन टाटा।’ यह वीडियो रतन टाटा के मैनेजर शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) के स्टार्टअप गुडफेलोज (Goodfellows) की लॉन्चिंग का है। इस ट्वीट को यूजर्स ने हाथोंहाथ लिया है। उनका कहना है कि रतन टाटा भारत रत्न के असली हकदार हैं और उन्हें काफी पहले ही यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। रतन टाटा ने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी और वह 2012 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे।

एक ही उद्योगपति को मिला है भारत रत्न

अधिकांश यूजर्स ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है। कुमार गौरव सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ‘बिना देर किए जल्द मिलना चाहिए श्री रतन टाटा जी को।’ इसी तरह Ricky Rocks ने लिखा कि अब बहुत देर हो गई है, उन्हें 1990 के दशक में ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। 84 साल के रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही छा गई 7 Seater Maruti Eeco, स्टाइलिश लुक देख दीवाने हुए लोग

वैसे देश में अब तक केवल एक ही उद्योगपति को भारत रत्न से नवाजा गया है और वह रतन टाटा के ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह शख्स हैं जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा यानी जेआरडी टाटा (JRD Tata)। उन्हें 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

जेआरडी टाटा 53 साल तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे और वह इस ग्रुप के सबसे सफल चेयरमैन समझे जाते हैं। जेआरडी ने सिर्फ 34 वर्ष की उम्र यानी 1938 में टाटा सन्स के चेयरमैन का पद संभाला था और वह इस पद पर 1991 तक बने रहे। जेआरडी के कार्यकाल में टाटा ग्रुप की ग्रोथ 50 गुना तक बढ़ी।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.