Placeholder canvas

पापा मुकेश से भी एक कदम आगे निकले Akash Ambani, ‘Time100 Next’ लिस्ट में शामिल

Akash Ambani: इसे कहते हैं उपलब्धि। दुनिया की नामचीन टाइम मैगजीन (Time Magzine) विश्व भर के उभरते सितारों की एक सूची बनाती है। इसे ‘Time100 Next’ लिस्ट कहा जाता है।

इसी लिस्ट (Time100 Next) में देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) को जगह मिली है। इस लिस्ट में वह अकेले भारतीय हैं।

लीडर्स कैटेगरी में हुआ है चयन

टाइम100 नेक्स्ट (Time100 Next) लिस्ट में जो आकाश अंबानी (Akash Ambani) को जगह मिली है, उनकी कैटेगरी भी अनूठी है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि “वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने Google और Facebook के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।“

यह भी अपढ़ें: दुनिया 6वां सबसे रईस इंसान आज पाई-पाई को मोहताज, ऐसी है अनिल अंबानी के अर्श से फर्श तक की कहानी

सूची में शामिल होने वाले अकेले भारतीय

आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शुमार होने वाले अकेले भारतीय हैं। दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी के बारे टाइम मैगजीन (Time Magzine) की राय है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी। और इसी वर्ष जून में उन्हें, भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो की कमान सौंप दी गई। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है।

जियो का 5जी इन्हीं की निगरानी में

उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मैट्रों में 5जी सर्विस लॉन्च करने की है। भारतीय टेलीकॉम जगत में अकेली जियो ही ऐसी कंपनी है, जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G चल सकता है।

हर साल बनती है यह सूची

टाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट प्रकाशित करता है। इस लिस्ट में देश दुनिया के अलावा उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है। 2022 की TIME100 लिस्ट में संगीतकारों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को भी शामिल किया गया है।