IMG 25042022 100340 800 x 400 pixel
IMG 25042022 100340 800 x 400 pixel

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने नेटवर्थ के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब 5वें स्थान पर  पहुंंच गए हैं। उन्होंने इन्वेस्टमेंट गुरु वॉरेन बफेट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक अडानी 123.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 5वें और वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 104.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में अडानी 119 अरब डॉलर के साथ छठे और अंबानी 102 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक अंबानी-अडानी की संपत्ति में कुल 55.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

वहीं, एलन मस्क को 11.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, इसके बावजूद वह पहले स्थान पर काबिज हैं। कभी टॉप-10 अरबपतियों में शुमार फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा इस साल 57.3 अरब डॉलर की चपत लगी है। अब वह 68.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.